केर का अचार बनाने की सबसे आसान विधि

केर का अचार बनाने की सबसे आसान विधि

केर का अचार राजस्थान में बहुत बनाया और खाया जाता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. इसे आसानी से बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 बड़ा चम्मच सूखा केर
  • 1/2 कप सरसों का तेल
  • 2 बड़ा चम्मच सरसों की दाल
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाने की दाल
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कुटी सौंफ
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर
  • 2 छोटा चम्मच नमक, एक पैन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- केर को 5-6 घंटे तक भिगोकर रख दें.
- पैन में तेल डालकर 3 मिनट तक तेज आंच पर गर्म करें.
- आंच बंद करके तेल को ठंडा कर लें.
- एक दूसरे बर्तन में सरसों की दाल, मेथी की दाल, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ , हल्दी, अमचूर, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- केर को पानी से निकाल लें.
- तेल वाले मसाले में केर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार अचार को चीनी मिट्टी या कांच के जार में डालकर रखें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (4 ratings)
5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केर का अचार बनाने की सबसे आसान विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 बड़ा चम्मच सूखा केर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes