लंच में बनाएं छोले-मटर की सब्जी, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

लंच में बनाएं छोले-मटर की सब्जी, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

आपने ग्रेवी वाले छोले तो कई बार खाए होंगे, लेकिन शायद ही कभी इसकी सूखी सब्जी का स्वाद लिया हो. अगर नहीं लिया है तो अब बनाकर खाएं छोले-मटर आलू की ये सब्जी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/2 कप काबुली चने (छोले)
  • 1 आलू
  • 1/2 कप हरे मटर
  • 2 प्याज (कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटे हुए)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी सोडा
  • 1/4 टीस्पून हल्दा पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले छोले को 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद तेज आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और सोडा डालकर छोले और आलू उबलने के लिए रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
- कूकर का ढक्कन खोलकर छोले, आलू को छलनी से छानकर बर्तन में निकाल लें.
- मसाले में थोड़ा पानी डाल दें और मटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- जब मटर नरम हो जाए और पानी सूख जाए तब छोले और आलू मैश करके डालें और 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है छोले-मटर आलू की भुजिया. गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं छोले-मटर की सब्जी, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप काबुली चने (छोले) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes