ऐसे बनाइए दही वाले बैंगन की लाजवाब सब्जी

ऐसे बनाइए दही वाले बैंगन की लाजवाब सब्जी

आपने अब तक तो बैंगन से कई तरह की सब्जियां बना ली होंगी, पर क्या कभी ट्राई किया है दही के साथ इसे बनाने की. दही वाले बैंगन स्वाद में बेहद उम्दा लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पांच छोटे बैंगन, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच कसूरी मेथी, एक कप दही, चुटकीभर चीनी, एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बैंगन को अच्छे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक कटोरी में अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाएं और फिर इसे बैंगन के टुकड़ों पर लगा दें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही बैंगन को हल्का भून लें.
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में सौंफ और प्याज डालकर भूनें.
- प्याज के भुनते ही धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, बाकी का बचा लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
- मसाला जन तेल छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि यह अच्छे से भुन चुका है और आंच बंद कर दें.
- अब दही को एक कटोरी में अच्छे से फेंटकर डालें और तुरंत कडछी से चला लें.
- पानी, कॉर्न फ्लोर, नमक, कसूरी मेथी और जरा सी चीनी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं.
- बैंगन डालें और फिर 2 से 3 मिनट तक पकाए और आंच बंद कर दें.
- तैयार है दही वाले बैंगन. गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (11 ratings)
3.4 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए दही वाले बैंगन की लाजवाब सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पांच छोटे बैंगन, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच कसूरी मेथी, एक कप दही, चुटकीभर चीनी, एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes