लंच में बनाएं मेथी पकौड़ा कढ़ी

लंच में बनाएं मेथी पकौड़ा कढ़ी

आपने अब तक कई तरह की कढ़ी खाई और बनाई होंगी, लेकिन आज हम बता रहे हैं मेथी पकौड़ा कढ़ी, जो स्वाद में लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे माइक्रोवेव में बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • मेथी पकौड़े के लिए:
  • 1/4 मेथी के पत्ते कटे हुए
  • 1/2 कप बेसन
  • 1/2 कप प्याज कटी हुई
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, कढ़ी बनाने के लिए:
  • 2 कप खट्टा दही
  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले कढ़ी बनाने के लिए एक कटोरे में पकौड़े के लिए ली गई सामग्री को मिला लें.
- इसमें थोड़ा सा पानी डालते हुए आटे जैसा गूंदकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
- बॉल्स पर थोड़ा सा तेल लगाकर माइक्रोवेव सेफ प्लेट में रखकर लगभग 1 मिनट के लिए माइक्रो कर लें.
- जब पकौड़े बेक हो जाएं तो इन्हें अलग रख दें.
- अब एक कटोरे में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से फेंटकर अलग रख दें.
- एक माइक्रोवेव सेफ कटोरे में तेल डालकर 30 सेकेंड्स के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
- इसमें राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें.
- इस तड़के में दही-बेसन का घोल डालकर मिक्स करें और लगभग 4 मिनट के लिए दोबारा माइक्रोवेव में रखें. (बीच में एक जरूर देख लें ताकि कढ़ी में गांठ न पड़े).
- अब कढ़ी में पकौड़े डालकर 3-4 मिनट के लिए फिर से माइक्रो कर लें.
- तय समय के बाद माइक्रोवेव बंदकर कढ़ी निकाल लें.
- तैयार है मेथी पकौड़ा कढ़ी. हरे धनिये से गार्निश कर गरमागरम चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मेथी पकौड़ा कढ़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे मेथी पकौड़े के लिए: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes