मूंगदाल की सब्जी

मूंगदाल की सब्जी

मूंगदाल की सब्जी अंकुरित मूंगदाल से बनाई जाती है. इसमें दाल और आलू को उबालकर कड़ाही में मसालों के साथ भूना जाता है. तो जानिए इस सब्जी को बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप अंकुरित मूंग की दाल, दो आलू, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक स्वदानुसार, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, दो सूखी लाल मिर्च, एक कप कप पानी, डेढ़ बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में प्रेशर कूकर में मूंगदाल, आलू और एक कप पानी डालकर 1 से 2 सीटी लगाकर उबाल लें.
- 2 सीटी लगने के बाद आंच बंद करें और कूकर का प्रेशर निकलने दें.
- जब दाल हल्की ठंडी हो जाए तो इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें.
- अब इसमें से आलू को निकाल कर टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज भूनने के बाद इसमें हरी मिर्च, धनिया, हल्दी, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छूटने तक भूनें.
- दाल, आलू और नमक मिलाएं.
- इसे 5 से 10 मिनट तक ढककर मीडियम आंच पर उबालें और तय समय के बाद आंच बंद करें. (आप चाहें तो तरी के लिए हल्का पानी भी डाल सकते हैं.)
- तैयार है मूंग की दाल की सब्जी. धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं और खिलाएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (10 ratings)
4.1 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंगदाल की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप अंकुरित मूंग की दाल, दो आलू, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), दो छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक स्वदानुसार, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, दो सूखी लाल मिर्च, एक कप कप पानी, डेढ़ बड़े चम्मच तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes