ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग
सर्दी का मौसम तो जैसे सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के लिए ही आता है. यदि आप भी साग बनाने वाले हैं तो इसमें पालक मिक्स कर लें. फिर देखिएगा पालक सरसों के साग का स्वाद कैसा आता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 400 ग्राम सरसों के पत्ते
- 350 ग्राम पालक
- 4-5 हरी मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच मेथी पाउडर
- 1 मध्यम आकार का प्याज
- 4-5 कलियां लहसुन, एक इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा
- 1 छोटा चम्मच नमक
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
- 2 बड़ा चम्मच घी
- 2-3 बड़ा चम्मच घी, पानी 2 कप
विधि
- पालक और सरसों को अलग-अलग रखें क्योंकि सरसों के पत्तों को गलने में ज्यादा समय लगता है जबकि पालक जल्दी गल जाती है.
- अब एक बर्तन में 2 कप पानी गरम करें. इसमें आधा छोटा चम्मच नमक डालें. फिर इसमें सरसों को गलने तक उबालें. इसमें तकरीबन 5 मिनट का समय लगता है.
- अब इसी तरह से पालक को भी उबाल लें. इसमें तकरीबन 2-3 मिनट का समय लगता है. सरसों और पालक को पानी से निकालकर छलनी पर रखें और ठंडा होने दें.
- हरी मिर्च के डंठल हटाकर धो लें.
- अब सरसों, पालक, और हरी मिर्च को ग्राइंडर में मोटा पीस लें. साग को पीसते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पिसा साग स्वादिष्ट नहीं लगता है. इसलिए हल्का दरदरा ही रहने दें.
- अदरक और प्याज का छिलका हटाकर धो लें और फिर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कड़ाही में घी गर्म होने के लिए रखें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें कटे प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें.
- इसमें तकरीबन 3-4 मिनट का समय लगता है. इसके बाद इसमें अदरक डालें और कुछ 8-10 सेकेंड्स तक भूनें.
- अब कड़ाही में मोटा पिसा साग डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. इसे 3-4 मिनट तक पकाएं.
- मक्के के आटे को 2 बड़े चम्मच पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर साग में डालें.
- अब साग में नमक, मेथी पाउडर, और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. साग को लगभग 7-8 मिनट तक पकाएं.
- आंच बंद करके स्वादानुसार नीबू का रस डालें.
- सर्व करते समय साग पर घी डालें और मक्के की रोटी, गुड़ के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम सरसों के पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले 400 ग्राम सरसों के पत्ते तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग बनाने के लिए 400 ग्राम सरसों के पत्ते के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाइए पालक सरसों का साग एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT