लंच या डिनर में बनाएं मूंग उड़द मिक्स दाल

लंच या डिनर में बनाएं मूंग उड़द मिक्स दाल

दाल भोजन का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा है. इसमें प्रोटीन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आप रोजाना कई तरह की दाल बनाकर खाते होंगे, लेकिन आज बनाकर खाएं मूंग उड़द मिक्स दाल.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप हरी मूंग की दाल
  • 1 कप सफेद उरद की दाल
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 1 प्याज (कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दोनों दाल धोकर डाल दें.
- इसमें 4 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें.
- इस बीच मीडियम आंच पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल में प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- प्याज का रंग हल्का गुलाबी होने पर इसमें टमाटर डालकर इनके नरम होने तक फ्राई कर लें.
- तब तक दाल पक चुकी होगी, गैस बंद कर दें.
- टमाटर के नरम होने पर इसमें गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं.
- अब प्रेशर कूकर की सीटी खोलकर दाल को किसी चम्मच की मदद से मैश कर लें.
- मैश की हुई दाल पैन में डालकर 2 मिनट पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दाल को एक बर्तन में निकाल लें.
- मीडियम आंच पर दोबारा से पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- इसमें हींग, जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर तड़काएं.
- इस तड़के को दाल के ऊपर डाल दें.
- तैयार है मूंग उड़द मिक्स दाल. इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (16 ratings)
4.1 avg from 16 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं मूंग उड़द मिक्स दाल एक लोकप्रिय वेज,लंच रेसिपी है, जिसे 2 कप हरी मूंग की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes