लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू

करेला फ्राई, करेले के चिप्स तो आपने बहुत खाए होंगे पर शायद ही आपने कभी इसकी रसेवाली सब्जी खाई होगी. इसका स्वाद बहुत ही मजेदार लगता है और इसे बनाना भी कोई मुश्किल का काम नहीं है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2-3 करेले
  • 1 आलू
  • 1/2 टीस्पून कलौंजी
  • 1 प्याज (लंबी कटी हुई)
  • 5-6 कली लहसुन की (कद्दूकस की हुई)
  • 2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले करेले और आलू को पतले लंबे स्लाइस में काट लें.
- दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें.
- मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही कलौंजी डालें.
- इसके चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को अच्छे से भूनें.
- प्याज और लहसुन के सुनहरा होते ही मसाले का घोल और जरा सा नमक डालकर भूनें.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, करेला, आलू और नमक डालकर मसाले के साथ मिक्स कर लें.
- सब्जी को 5 से 7 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- तय समय के बाद पानी डालकर पैन को ढक दें.
- लगभग 10 मिनट तक यानी करेले और आलू के सॉफ्ट होने तक सब्जी को अच्छे से उबालें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है रसेवाला करेला आलू. 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2-3 करेले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes