लंच में बनाएं मूंगदाल पालक, लगती है बहुत स्वादिष्ट

लंच में बनाएं मूंगदाल पालक, लगती है बहुत स्वादिष्ट

अब तक आपने सिंपल मूंगदाल तो कई बार बनाई होगी पर क्या कभी इसमें पालक डालकर इसे बनाया है. बता दें कि खाने में यह बहुत ही उम्दा लगती है और पौष्टिक भी होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ी कटोरी मूंग की दाल, पालक (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई), एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंग की दाल, टमाटर, नमक और पानी डालकर 2 सीटी में उबाल लें.
- अब एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- इनके भुनते ही बारीक कटी पालक और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- 2 मिनट बाद पानी डालकर चलाएं और उबाल आने तक का इंतजार करें.
- उबाल आते ही उबली हुई मूंग की दाल डालकर ढककर पकाएं.
- लगभग 5 मिनट तक ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है मूंगदाल पालक. ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (10 ratings)
4.2 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं मूंगदाल पालक, लगती है बहुत स्वादिष्ट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ी कटोरी मूंग की दाल, पालक (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई), एक छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes