टोमैटो पनीर

टोमैटो पनीर

पनीर की सब्जी में टमाटर का चटपटा टेस्ट बहुत लजीज लगता है. अगर अब तक आपने ये स्वाद नहीं चखा तो अब टोमैटो पनीर की रेसिपी के जरिए आजमाएं एक बेहतरीन जायका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम पनीर (चौकोर और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, कद्दूकस किया हुआ 2 चम्मच अदरक, आधा कप मलाई, आधा कप दूध
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच कसूरी मेथी (पिसी हुई), एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच सौंफ, एक दालचीनी का टुकड़ा
  • 3 लौंग
  • 3 से 4 काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मिक्सर में टमाटर, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग एक साथ पीसकर बारीक पेस्ट तैयार करें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें सौंफ डालें.
- जब सौंफ तड़कने लगे तो पैन में अदरक डालकर मध्यम आंच पर 5 सैकेंड फ्राई करें.
- इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर इसे पकाएं.
- जब पेस्ट से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं.
- इसे 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं फिर दूध डालकर मिक्स करें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो ग्रेवी में पनीर और मलाई डालकर मिलाएं.
- अब सब्जी को 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाकर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
- इसे 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें. तैयार है टोमैटो पनीर. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (192 ratings)
4.2 avg from 192 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टोमैटो पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर (चौकोर और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes