गर्मी में देगा ठंडक का एहसास, ये है आलू और अनार का रायता

गर्मी में देगा ठंडक का एहसास, ये है आलू और अनार का रायता

गर्मियों में अगर खाने में रायता न हो तो खाने का मजा ही नहीं आता. रायता खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही यह गर्मियों में यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है. यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 आलू (उबले हुए)
  • 4 कप दही
  • 1 कप अनार के दाने
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर (भूना हुआ)
  • 1 टीस्पून चीली फ्लेक्स
  • 3 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आलूओं को टुकड़ो में काट लें.
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही आलू को सुनहरा तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब एक बाउल में दही लें और इसे अच्छे से फेंट लें.

- फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें अनार के दाने, तले हुए आलू , चीली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर मिक्स करें.
- तैयार है आलू और अनार का रायता.
- ऊपर से अनार के दाने, थोड़ा सा जीरा पाउडर और पुदीना की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गर्मी में देगा ठंडक का एहसास, ये है आलू और अनार का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 आलू (उबले हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes