ऐसे बनाएं आलू की पूरियां, स्वाद में लगेगी मजेदार

ऐसे बनाएं आलू की पूरियां, स्वाद में लगेगी मजेदार

आलू पराठे तो स्वाद में लाजवाब लगते ही हैं. पर क्या आप जानते हैं कि आलू में थोड़ा-सा ट्विस्ट और मसालों के साथ आलू पूरी भी बनाई जाती है. इन्हें सुबह या शाम के नाश्ते में कभी भी बनाकर खाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप आटा
  • 1/2 कप सूजी
  • 2 उबली आलू
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनियापत्ती
  • 1/4 टीस्पून हींग
  • 1/2 टीस्पून नमक
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी
  • 1/4 टीस्पून सौंफ
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • 1/4 टीस्पून चिली फ्लेक्स
  • 2 टीस्पून देसी घी, पूड़ियां तलने के लिए तेल, कड़ाही

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहलो आलूओ को छील लें और अदरक को कद्दूकस कर लें.
- धनियापत्ती और हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग-अलग रख लें.
- अब आलू को भी बारीक कद्दूकस कर लें.
- घिसे हुए आलू पर, सूजी, आटा, टीस्पून हींग, नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सौंफ, अजवाइन चिली फ्लेक्स, अदरक, हरी मिर्च, धनिया और 2 चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह से मसल लें ताकि सारे मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं.
- बिना पानी डाले अच्छी तरह मिलाते हुए सख्त आटा तैयार कर लें.
- आटे को चेक करके देखें कि इससे पूरियां बन जाएंगी या नहीं. अगर आटे में क्रैक्स दिख रहे हों तो इसमें 1 चम्मच पानी डालकर अच्छी फिर से गूंद लें.
- आटा न सूखे इसलिए थोड़ा-सा तेल लगाकर अच्छी तरह मिला लें.
- आटे को गीले कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच पर गरम करें.
- आटे को एक बार फिर से गूंद लें और इसकी बराबर लोइयां तोड़ लें.
- इन लोइयों के पेड़े बना लें. इस दौरान हथेलियों पर तेल जरूर लगा लें. ऐसा करने से पूरियां फूलेंगी और इनकी नमी कम नहीं पड़ेगी.
- एक पेड़े पर थोड़ा-सा तेल लगाएं और पूरी बेल लें.
- तेल अच्छी तरह गर्म हो गया हो तो आंच मीडियम कर दें.
- गर्म तेल में पूरियां डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार हैं आलू की पूरियां.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (10 ratings)
4.3 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं आलू की पूरियां, स्वाद में लगेगी मजेदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes