बेसन की रोटी

बेसन की रोटी

रोटी में मसालेदार टेस्ट डालने के लिए ट्राई करें बेसन रोटी की यह रेसिपी. इसका स्वाद सभी को भाएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बेसन
  • 1 कप गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा
  • 1 छोटा चम्मच पिसा अनारदाना
  • 1 छोटा चम्म्च जीरा (चाहें तो)
  • 1 छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया (चाहें तो)
  • 2 प्याज बारीक कटे, आटा गूंदने के लिए पानी, रोटी तैयार करने के लिए तेल या घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सारी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालें और अच्छी मिला लें.
- बीच में थोड़ी जगह बनाएं और उसमें थोड़ा तेल या घी डालकर गूंद लें.
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नर्म आटा तैयार कर लें. कुछ देर तक इसे अच्छी तरह गूंदें.
- अब हल्का गीला कपड़ा डालकर इसे करीब आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें.
- अब इस आटे की लोई बनाएं और गोल बेल लें. इतना आटा लें कि मध्यम आकार की रोटी तैयार हो जाए.
- तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल या घी लगाएं.
- बेली हुई रोटी इस पर डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाते हुए अच्छी तरह सेंक लें.
- इसी तरह बाकी आटे से भी रोटी तैयार करें. ध्यान दें कि यह फूलेगी नहीं.
- बेसन की रोटी को साग, हरी सब्जी, चटनी, अचार या दही के साथ परोसें. यह हर चीज के साथ बेहतरीन स्वाद देगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (146 ratings)
4.2 avg from 146 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन की रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes