बथुआ का पराठा
इन सर्दियों में अगर आपने अभी तक नहीं बनाएं हैं बथुए के पराठे तो देर किस बात की? आज ही ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं और खाएं...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4 कप बथुए के पत्ते, एक बड़ा कप पानी
- 1 आलू
- 3 कप आटा, आधी छोटी चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच तेल, तेल तलने करने के लिए
विधि
- धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें बथुए के पत्ते और आलू को डालें और ढ़क्कर उबालें.
- जब पत्ते सॅाफ्ट हो जाएं तब आंच बंद कर दें. (मुगलई पराठा)
- अब एक बॅाउल में आटा लें और इसमें अजवाइन, जीरा पाउडर, हींग और नमक मिलाएं. (मूंग दाल का पराठा)
- बॅायल पत्तों को छानकर आटे में मिक्स करें और साथ ही उबला आलू और हरी मिर्च भी मिला लें. (चना दाल का भरवां पराठा)
- आटा अच्छे से गूंद लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें. (बथुए और आलू में पानी होने की वजह से आपको अलग से और पानी डालने की जरूरत नहीं हैं.) (गोभी-आलू का पराठा)
- तय समय के बाद आटे की लोइयां बना लें.
- लोई से एक रोटी या पराठा बेल लें.
- अब मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इसपर पराठा डालकर सेंक लें. (मालाबार पराठा)
- एक साइड से सिक जाएं तो इस पर तेल लगाकर पलटा दें और इसके बाद दूसरे साइड भी तेल लगाकर पराठा सेंक लें .
- इस तरह बाकी की लोइयों के भी पराठे बना लें.
- बथुआ का पराठा तैयार है. सर्व करें पसंदीदा अचार या दही के साथ.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बथुआ का पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप बथुए के पत्ते, एक बड़ा कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बथुआ का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 4 कप बथुए के पत्ते, एक बड़ा कप पानी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बथुआ का पराठा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बथुआ का पराठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बथुआ का पराठा बनाने के लिए 4 कप बथुए के पत्ते, एक बड़ा कप पानी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बथुआ का पराठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बथुआ का पराठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बथुआ का पराठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT