कैसे बनाएं क्रिस्पी भटूरे
Back
रोटी-पराठा वेज,पार्टी

कैसे बनाएं क्रिस्पी भटूरे

घर पर भटूरे बनाने पर इनका स्वाद अक्सर बाजार जैसा नहीं आता है. तो जानें कैसे बनाएं बाजार में मिलने वाले क्रिस्‍पी भटूरे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 कप सूजी या फिर चावल का आटा
  • 1/2 कप दही
  • 1 चम्‍मच घी या तेल
  • 1 चम्‍मच पिसी हुई चीनी
  • 1/2 बेकिंग सोडा, नमक स्‍वादानुसार
  • 1 से 2 कप पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2

- एक बाउल में मैदा, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्‍छी तरह मिला लें.
- अब इसमें पिसी चीनी, सूजी और दही डालकर फिर से अच्‍छी तरह मिलाएं.
- अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें .
- साफ कॉटन के कपड़े से आटे को ढककर 2 घंटे के लिए रख दें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- भटूरे के आटे की मीडियम साइज की लोई बनाएं और इसे गीले कपड़े में ढक कर रख दें.
- लोई के दोनों तरफ तेल लगाकर इसे बेल लें.
- भटूरे को इस तरह बेलें कि न तो यह ज्यादा पतला हो और न ही ज्‍यादा मोटा.
- तेल जब अच्‍छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें भटूरे डालकर तलें.
- भूटरे को दोनों तरफ से हल्‍का सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- बाकी आटे से ऐसे ही भटूरे बनाएं और छोले या मसाला चना के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1811 ratings)
4.3 avg from 1811 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कैसे बनाएं क्रिस्पी भटूरे एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes