ये है कर्नाटक की खास डिश: अक्की रोटी

ये है कर्नाटक की खास डिश: अक्की रोटी

कर्नाटक में चावल को अक्की कहा जाता है. यहां लोग चावल खूब खाते हैं साथ ही इससे ज्यादातर चीजें भी बनाते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप चावल का आटा, एक प्याज बारीक कटा हुआ, दो चम्मच कदूद्कस किया हुआ नारियल, आधा चम्मच कद्दूकस गाजर, दो हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ, करी पत्ते 5-7, आधा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, आटा गूंदने के लिए पानी, सेंकने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल में चावल का आटा, नारियल, गाजर , जीरा, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, प्याज, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गूंद लें. (आटा ज्यादा सख्त न गूंदें.) 
- गूंदे हुए आटे की लोइयां बना लें.
- मीडियम आंच पर तवा गरम करें और इसमें थोड़ा-सा तेल डालें. 
- तवे पर एक लोई रखें और हल्के हाथों से इसे फैलाते हुए रोटी का आकार दें. (आप चाहें तो पॉलिथीन में लोई डालकर बेल लें. इससे रोटी टूटेगी नहीं.)
- जब एक तरफ से रोटी सिक जाए तो तेल लगाकर इसे पलट दें और दूसरे साइड से भी तेल लगाकर सेंक लें.
- बाकी की लोइयों से भी इसी तरह से रोटियां बना लें.
- गर्मागर्म और टेस्टी अक्की रोटी तैयार है. इसे नारियल और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें.

नोट:
-
एक रोटी बनाने के बाद तवा ठंडा कर लें.
- रोटी फैलाते वक्त अगर उंगलियों में थोड़ा सा पानी लगा लेंगे तो रोटियां और ज्यादा मुलायम बनेंगी.
- वैसे रोटी को चने या सरसों के साग के साथ ट्राई करेंगे तो स्वाद लाजवाब लगेगा.
- अक्की रोटी के आटे में आप भिगी हुई चने की दाल भी मिलाकर आटा गूंद सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (17 ratings)
3.9 avg from 17 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है कर्नाटक की खास डिश: अक्की रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप चावल का आटा, एक प्याज बारीक कटा हुआ, दो चम्मच कदूद्कस किया हुआ नारियल, आधा चम्मच कद्दूकस गाजर, दो हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक टुकड़ा अदरक, कद्दूकस किया हुआ, करी पत्ते 5-7, आधा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, आटा गूंदने के लिए पानी, सेंकने के लिए तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes