मसाला पराठा
पराठे के कई सारे स्वाद आपने बनाएं और खाए होंगे लेकिन कभी आपने चटपटा मसाला पराठा ट्राई किया है. यहां जानें इसकी आसान सी टेस्टी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप आटा
- 1 कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच अजवायन
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
- 1 कप तेल, अलग से
विधि
- एक बड़े बॉउल में या फिर किसी बड़ी आटा गूंदने की थाली में आटा और बेसन मिला के छान लें.
- अब इस आटे में मसाले की सारी सामग्री और एक चम्मच तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार आटे के मिक्सचर में पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें और इसे ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें.
- आधे घंटे के बाद आटे की 10-12 लोई बना लें और हर लोई में तेल लगा के मोड़ के पराठे की लोइया तैयार कर लें.
- अब इन्हें मन मुताबिक तिकोना या गोल जैसा भी आप चाहे पराठा बेल लें.
- तवा गरम कर और पराठा डाल के दोनों तरफ से तेल लगा के करारा और सुनहरा होने तक सेंक लें. इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें.
- तैयार गरमागरम पराठों को अचार, दही या फिर चटनी के सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मसाला पराठा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मसाला पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मसाला पराठा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह मसाला पराठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मसाला पराठा बनाने के लिए 1 कप आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मसाला पराठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मसाला पराठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मसाला पराठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT