नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां

नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां

पुदीने की चटनी तो आप खूब बनाते ही होंगे पर शायद ही कभी आपने इसकी पूरियां बनाने की सोची होगी. यह खाने में बहुत ही बढ़िया लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी पुदीना
  • 1 इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 कटोरी पानी
  • 1 कटोरी आटा
  • 1/2 कटोरी मैदा
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन, चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को साफ कर अच्छे से धो लें.
- अब एक ब्लेंडर जार में पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और 1/4 कटोरी पानी डालकर इसे पीस लें.
- अब एक परात में आटा, मैदा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- अब पुदीने का पेस्ट डालकर आटा लगा लें.
- अगर जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
- अब मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही लोई तोड़कर, पूरियां बेलकर तल लें.
- तैयार है पुदीने की पूरियां. अचार या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (2 ratings)
2.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाइए पुदीने की पूरियां एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी पुदीना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes