नाश्ते में बनाएं प्याज का चटपटा पराठा

नाश्ते में बनाएं प्याज का चटपटा पराठा

आपने प्याज के पराठे कई बार खाएं होंगे, लेकिन आज हम बनाएंगे बिना झंझट के प्याज के चटपटे पराठे. इसे बनाना बहुत ही आसान होता है साथ ही यह खाने में बेहद लाजवाब होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा डाल लें.
- इसमें प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, चाट मसाला, हरा धनिया और पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
- इसपर थोड़ा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें.
- अब सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं प्याज का चटपटा पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं प्याज का चटपटा पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes