तड़का रोटी

तड़का रोटी

अगर रोटियां बच जाती हैं तो बना सकते हैं इससे तड़का रोटी. यह डिश खाने में टेस्टी भी लगेगी और बनाना तो आसान है ही. देखें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 7-8 रोटियां, आधा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच चीनी
  • 1 चौथाई चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चुटकी हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच तेल
  • 2 चम्मच हरा धनिया

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- बची हुई रोटियों या चपातियों को पहले छोटे टुकड़ों में तोड़ लें फिर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें.
- इसके बाद इसमें चीनी, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें. जीरा तड़कने लगे तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और रोटी का मिश्रण डालकर पकाएं.
- अब इसमें थोड़ा-सा पानी छिड़क दें, इससे चपाती नरम हो जाएंगी.
- 5 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब चपाती गर्म हो जाए तो इसमें नींबू का रस और ताजा हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें.
- तड़का रोटी तैयार है. इसे गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (405 ratings)
3.9 avg from 405 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तड़का रोटी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 7-8 रोटियां, आधा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes