स्वाद में लाजवाब लगती है मीठी पूरी

स्वाद में लाजवाब लगती है मीठी पूरी

नमकीन पूरियां तो आप बनाते ही होंगे, एक बार मीठी पूरी का स्वाद भी चखकर देखिए. इसका स्वाद भी बेमिसाल लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम गेहूं का आटा
  • 1 कप गुड़
  • 3 से 4 पिसी हरी इलायची
  • 2 टेबलस्पून नारियल का बूरा
  • 1 टीस्पून घी
  • 1 कप दूध, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक कटोरी में दूध में गुड़ मिलाकर 15 मिनट के लिए घोल बनने रख दें.
- अब एक बर्तन में आटा छान लें और उसमें इलायची, नारियल का बूरा, मिलाएं.
- फिर दूध-गुड़ के घोल और घी से कड़ा आटा गूंद लें.
- अगर आटा गूंदते समय दूध-गुड़ का घोल कम लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
- आटा गुंद जाए तो उसे 10 से 15 के मिनट लिए रख दें.
- उसके बाद आटे की लोई बनाकर उनकी गोल छोटी-छोटी पूरियां बेल लें.
- मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गर्म करें और गर्म तेल में पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार हैं गर्मागर्म मीठी पूरी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में लाजवाब लगती है मीठी पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes