आलूबुखारा (Plum) की चटनी

आलूबुखारा (Plum) की चटनी

आलूबुखारे को तो आपने फल के तौर पर बहुत खाया होगा पर क्या कभी बनाई है इसकी चटपटी चटनी? अगर नहीं तो देर किस बात कि लीजिए पढ़िए इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200 ग्राम आलूबुखारा
  • 4 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 4 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए बादाम
  • 400 ग्राम चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 20 ग्राम अदरक, आधा कप पुदीना पत्ता, आधा कप नींबू का रस

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- आलूबुखारे की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आलूबुखारे को धोकर साफ कर लें और 2 कप पानी में छ्ह घंटे के लिए भिगो कर रख दें. (20 मिनट में बन जाएगी यह तुरई की चटनी)
- तय समय के बाद आलूबुखारे को मिक्सी में पीस लें. अदरक और पुदीने को भी अलग-अलग पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. (धनियापत्ती मूंगफली की चटनी)
- धीमी आंच में एक पैन में आलूबुखारे का पेस्ट और चीनी डालकर पकाएं. (अगर इसकी चटनी नहीं खाई तो क्या खाया...)
- पेस्ट में इलायची पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना पेस्ट, बादाम, किशमिश और नींबू का रस डालकर कड़छी से चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं. (दही पुदीने की चटनी)
- आलूबुखारे की चटनी तैयार है. सफेद तिल और पुदीने के पत्ते से गार्निश कर सर्व करें. (कच्चे आम की चटनी)
- आप इसे बोतल में स्टोर कर जब मन चाहे आलू टिक्की या पकौड़ों के साथ इसका मजा ले सकते हैं. 

नोट:
- आप इसे पानी के बजाय रातभर नींबू के रस में भिगोकर भी रख सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलूबुखारा (Plum) की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम आलूबुखारा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes