टमाटर दही की चटनी

टमाटर दही की चटनी

रोटी, पराठा, पूरी हो या फिर डोसा सभी के साथ मजेदार लगेगी ये चटनी. पकवानगली में जानें टमाटर दही की चटनी की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • दो टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटी कटोरी दही, सात से आठ लहसुन की कलियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, तीन हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, एक छोटी चम्मच राई, पांच से छह करी पत्ता, तीन चम्मच तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 4 - 6
- टमाटर दही की चटनी बनाने के लिए एक मिक्सर जार में टमाटर, दही, लहसुन की कलियां, अदरक और हरी मिर्च डालकर महीन पेस्ट बना लें.
- तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर रखें. (संजीव कपूर के स्टाइल से बनाइए लहसुन की चटनी)
- धीमी आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई डालकर भूनें. (आलूबुखारा (Plum) की चटनी)
- राई के चटकते ही करी पत्ता डालें और हल्का सा भूनकर आंच बंद कर दें. (चटनी का टेस्ट बढ़ा देंगे ये टिप्स)
- तैयार छौंक को तुरंत ही चटनी में डालकर एक चम्मच से अच्छे से मिक्स कर दें. (दही पुदीने की चटनी)
- तैयार है टमाटर दही की चटपटी चटनी.

नोट:
- आप चाहें तो साबुत हरी मिर्च या सूखी लाल मिर्च का छौंक भी लगा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (8 ratings)
3.9 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टमाटर दही की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटी कटोरी दही, सात से आठ लहसुन की कलियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, तीन हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, एक छोटी चम्मच राई, पांच से छह करी पत्ता, तीन चम्मच तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes