हलवाई से ज्यादा टेस्टी बेसन लड्डू बनाने हैं, ये टिप्स अपनाएं

हलवाई से ज्यादा टेस्टी बेसन लड्डू बनाने हैं, ये टिप्स अपनाएं

बेसन के लडडू का शानदार स्वाद हर किसी को पसंद है, लेकिन घर पर वैसे लड्डू नहीं बन पाते जैसे हलवाई या मिठाई की दुकान में मिलते हैं. तो ये टिप्स अपनाकर आप हलवाई से भी ज्यादा टेस्टी बेसन के लड्डू

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- जितना बेसन है उतनी ही मात्रा में घी लें.
- घी को भारी तले वाली कड़ाही में ही गर्म करें. (ऐसे बनाएं इडली स्टैंड में टेस्टी बिस्किट)
- बेसन कड़ाही में भूनते समय कड़छी से लगातार चलाते रहें.(ऐसे बनाएं सॉफ्ट पकौड़े)
- बेसन भूनते वक्त आंच धीमी ही रखें. अगर तेज आंच पर इसे भूनेंगे तो यह जल जाएगा और लड्डू में करवाहट आ जाएगी.
- बेसन जब तक अच्छी तरह से भुन न जाए तब तक इसे चलाते हुए भूनें.
- जब आप बेसन में चीनी का बूरा डालेंगे तो गुठलियां आ जाती हैं. बूरे को बेसन में इस तरह मिलाएं कि सारी गुठलियां बेसन में अच्छे से मिल जाए.
- बेसन में खड़ी चीनी का इस्तेमाल न करें. नहीं तो लड्डू बांधते वक्त ये टूट जाएंगे.
- आंच से उतारने के बाद भी मिश्रण को चलाते रहें फिर इसे दूसरी बड़ी प्लेट में डाल दें.
- आप चाहें तो बेसन और घी दोनों भूनने के बाद इस मिश्रण को दूसरी बड़ी प्लेट पर डाल लें और इसके बाद इसमें चीनी बूरा मिलाएं.
- जब मिश्रण थोड़ा दरदरा हो जाए तब लड्डू तैयार करें.

फोटो: Veg Recipes of India


लडडू बनाने के लिए देखें ये वीडियो:

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (37 ratings)
3.7 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हलवाई से ज्यादा टेस्टी बेसन लड्डू बनाने हैं, ये टिप्स अपनाएं एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे हलवाई से ज्यादा टेस्टी बेसन लड्डू बनाने हैं, ये टिप्स अपनाएं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes