घर पर ऐसे बनाएं यीस्ट (खमीर)

घर पर ऐसे बनाएं यीस्ट (खमीर)

भटूरे या ब्रेड बनाने के लिए यीस्ट यानी खमीर की जरूरत होती है. इसके इस्तेमाल से ब्रेड या भटूरे में आसानी से फूलापन आ जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप मैदा, दो बड़ा चम्मच दही, दो छोटा चम्मच चीनी, एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर

🍳 सुझाव

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में आधा कप पानी गुनगुना गरम करें और आंच बंद कर दें.
- गुनगुने पानी में मैदा डालकर गाढ़ा घोल बनाएं. फिर इसमें सौंफ, दही और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इस घोल को 5-6 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें. ध्यान दें कि जितनी अच्छी तरह से आप इसे फेंटेंगे, उतना ही बढ़िया यीस्ट तैयार होगा.
- फेंटने के बाद इसे छोटे एयरटाइट जार या डिब्बे में डालकर रख लें.
- 18 से 24 घंटे बाद घोल में छोटे-छोटे बुलबुले आ जाएंगे, इसका मतलब यीस्ट तैयार हो गया है.
- इस खमीर या यीस्ट को फ्रिज में 7 दिन तक रखा जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (385 ratings)
4.1 avg from 385 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाएं यीस्ट (खमीर) एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे एक कप मैदा, दो बड़ा चम्मच दही, दो छोटा चम्मच चीनी, एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes