शिकंजी मसाला पाउडर

शिकंजी मसाला पाउडर

गर्मियों में खाने-पीने की ठंडी चीजें काफी डिमांड में होती हैं. थकान में आप शिकंजी या जलजीरा पीना चाहते हैं तो घर में ही इसका मसाला तैयार कर लें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 चम्मच जीरा, एक चम्मच काली मिर्च, डेढ़ चम्मच दालचीनी, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच लौंग, एक चम्मच अमचूर/आम का पावडर (आप चाहें तो इमली का गूदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

🍳 सुझाव

Time 5 से 15 मिनट
- गैस पर कड़ाही गर्म करें. (खाने में कब डालें गरम मसाला ? )
- आंच को धीमा रखें और उसमें जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, सौंफ और लौंग डालें. (घर में ही तैयार कर सकते हैं मैगी मसाला )
- बीच-बीच में इसे चलाते रहें और तब तक भूनें जब तक मसाले हल्के भूरे न हो जाएं.
- गैस बंद कर दें और भुने हुए मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. (घर पर तैयार करें चिकन टिक्का मसाला पाउडर )
- अब मिक्सर जार में भुना हुआ मिश्रण, अमचूर और काला नमक मिलाकर बारीक होने तक ग्राइंड कर लें.
- तैयार है शिकंजी मसाला इसे एयरटाइट जार में रखें. इस मसाले को आप सैंडविच, ऑमलेट और रायते में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सुझाव: अगर आप तीखा जलजीरा पीना पसंद करते हैं, तो 2 हरी मिर्च भी मसाले के साथ डालकर पीस सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (306 ratings)
4.4 avg from 306 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शिकंजी मसाला पाउडर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 चम्मच जीरा, एक चम्मच काली मिर्च, डेढ़ चम्मच दालचीनी, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच लौंग, एक चम्मच अमचूर/आम का पावडर (आप चाहें तो इमली का गूदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes