ऐसे बनाएं इमली का पेस्ट

ऐसे बनाएं इमली का पेस्ट

कई रेसिपी और चटनी में इमली के पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है इस तरह तैयार करें यह पेस्ट -  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम इमली, एक कप पानी

🍳 सुझाव

- इमली को पानी से धोकर साफ कर लें.
- प्रेशर कूकर में इमली और एक कप पानी डालकर ढक्कन लगाएं.
- कूकर को गैस पर मध्यम आंच में रखें और तीन सीटी आने तक इमली को पकाएं.
- अब गैस बंद करके कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें.
- इमली को ठंडा करके बर्तन में डालकर मैश कर लें.
- इसके बाद दूसरे बर्तन के ऊपर छलनी रखें और मैश की हुई इमली को छलनी में डालकर छानें.
- इमली को अच्छी तरह दबाते हुए निचोड़ कर छानें.
- अब छलनी में बची हुई इमली से बीज अलग करें.
- फिर बची हुई इमली को मिक्सर में बारीक पीस लें.
- इसके बाद पिसी और छनी हुई इमली को बर्तन में डालकर मिक्स करें.
- तैयार है इमली का पेस्ट इसे एक जार में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. अब जब चाहें इसे इस्तेमाल करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (61 ratings)
4.2 avg from 61 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं इमली का पेस्ट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम इमली, एक कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes