अरबी के कटलेट
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

अरबी के कटलेट

नाश्‍ते में या फिर स्‍नैक्‍स में कुछ हल्‍का खाने का मन है तो अरबी कटलेट की रेसिपी ट्राई की जा सकती है. इसे व्रत के खाने में भी शामिल किया जा सकते है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 10-12 अरबी, उबली हुई
  • 1 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्‍मच जीरा पाउडर
  • ½ चम्‍मच अमचूर पाउडर
  • 1 चम्‍मच चाट मसाला
  • 1 चम्‍मच नींबू का रस
  • 1 चम्‍मच हरा धनिया, कटा हरा धनिया, स्‍वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- उबली हुई अरबी को एक-एक करके हथेली के बीच में रख कर दबा कर टिक्‍की सा बना लें.
- अब तवा गरम करें और उसमें तेल डालकर गरम करें.
- अरबी की टिक्‍की को गोल्‍डन ब्राउन होने तक दोनों साइड से पकाएं.
- एक छोटे कटोरे या फिर प्‍लेट में, सभी सूखे मसाले मिक्‍स करें.
- इस कटोरे में सेंकी हुई अरबी को डाल कर मिक्‍स करें. ऊपर से नींबू का रस डालें.
- अरबी कटलेट को कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें.

ध्‍यान दें: अगर आप इसे व्रत के लिए बना रहे हैं तो इसमें चाट मसाला न डालें और तेल की जगह देसी घी का इस्‍तेमाल करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (56 ratings)
4 avg from 56 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अरबी के कटलेट एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 10-12 अरबी, उबली हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes