ऐसे बनाइए आटे की खिली-खिली पंजीरी

ऐसे बनाइए आटे की खिली-खिली पंजीरी

आटे की पंजीरी बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे भगवान को भोग में चढ़ाया जाता है. यह झटपट बनने वाला प्रसाद है जिसे लोग घरों में बनाते हैं और बांटते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप सूजी
  • 1/2 कप घी
  • 1 कप चीनी(पीसी हुई)
  • 1/2 कप बादाम
  • 1/2 कप काजू
  • 1/2 कप किशमिश
  • 1/2 कप मखाने
  • 1/2 कप सूखा नारियल( कद्दूकस किया हुआ)
  • 4-5 टेबलस्पून चिरौंजी
  • 4-5 टेबलस्पून खरबूजे के बीज
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- आटे की पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1/4 कप घी गर्म करें.
- अब इसमें सूजी डालकर कुछ मिनट के लिए भून लें.
- फिर इसमें आटा मिलाकर अच्छे से दोनों को धीमी आंच पर ही सेंक लें.
- बहुत ज्यादा इसे लाल नहीं करना है, आटे का कलर थोड़ा-सा लाल होने तक इसे भूनना है.
- अब इसमें खरबूजे के बीज डाल दीजिए और आटे को कुछ मिनट तक चलाते रहिए.
- इसके बाद इसमें मखाने को क्रश करके डालें और एक मिनट के लिए रोस्ट करिए.
- फिर इसमें नारियल डालकर एक मिनट के लिए चलाएं और गैस बंद कर दीजिए.
- अब इसमें चिरौंजी डालकर मिलाइए, मसाले की गर्माहट से ही चिरौंजी रोस्ट हो जाएंगी.
- अब इसे ठंडा करने के लिए छोड़ दें.
- तब तक एक दूसरे पैन में 1 टेबलस्पून घी डालकर गर्म करिए.
- इसमें हुए बादाम और काजू डालकर कुछ देर तक घी में सेंक लें.
- अब ठंडा किया हुआ आटे के मिश्रण में पीसी हुई चीनी, बिना रोस्ट की हुई किशमिश और इलायची पाउडर मिला कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- अब एक इमाम दस्ते में रोस्ट किए हुए बादाम-काजू में से आधे को दरदरा कूट लीजिए.
- अब पिसे हुए और साबुत बचे बादाम काजू दोनों को ही आटे के मिश्रण में मिक्स कर लीजिए.
- तैयार है खिली-खिली आटे की पंजीरी.
- इसे आप किसी कांच के बर्तन में भरकर रख भी सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (5 ratings)
4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए आटे की खिली-खिली पंजीरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes