मीठे में बनाएं केले की बर्फी
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

मीठे में बनाएं केले की बर्फी

केले की बर्फी बनाने में बेहद आसान होने के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसकी खास बात यह है कि इसे व्रत में भी खाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 पके हुए केले
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 1/2 कप दूध
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप नारियल, कसा हुआ
  • 1/4 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1/2 कप अखरोट

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- केले को छील के अच्छे से मैश कर ले.
- फिर एक गहरे बर्तन में मैश्‍ड केले को दूध में मिला कर पकने के लिए गैस पर रख दें.
- जब केले में पड़ा सारा दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब कड़ाही में घी डाल के गरम करें और फिर उसमें केले और दूध का मिश्रण डालकर लगातार चलाते हुए भूनें.
- जब मिश्रण भूरा हो जाए तो उसमें चीनी, कद्दूकस करा हुआ नारियल, अखरोट की गिरी और इलाइची पाउडर डालकर सूखने तक भून लें.
- एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें और फिर मिश्रण को उसमें डालकर पतला फैला दें.
- ऊपर से कटे हुए अखरोट और बादाम से सजा दें. ठंडा होने के बाद बर्फी को अपनी पसंद के टुकड़ों में काट लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (462 ratings)
4.4 avg from 462 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं केले की बर्फी एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 4-5 पके हुए केले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes