सिंघाड़े के आटे का समोसा
व्रत है और समोसा खाने का मन कर रहा है तो चिंता की क्या बात है फटाफट बनाएं फलाहारी समोसा. आज ही ट्राई करें इसकी चटपटी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- आटा के लिए
- 1 कप सिंघाड़े का आटा
- ¼ कप अरारोट
- 1 कप घी
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच सेंधा नमक, भरावन की सामग्री
- 1 कप चिरौंजी, दो घंटे भीगी हुई
- 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 2 छोटे चम्मच धनिया
- 2 छोटे चम्मच सेंधा नमक
- 2 बड़े चम्मच घी
विधि
- सबसे पहले भरावन बनाने के लिए चिरौंजी को छीलकर मिक्सी में पीस लें और एक पैन में दो बड़े चम्मच घी गर्म करें.
- जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर फ्राई करें और जब जीरा चटखने लगे तो उसमें चिरौंजी और बाकी की भरावन सामग्री डालकर अचछी तरह मिक्स करके फ्राई करें.
- जब मिक्सचर फ्राई हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- अब समोसे का आटा गूंदने लिए एक पैन में पानी, घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर उबाल लें.
- जब पानी उबल जाए तो आटे में अरारोट डालकर अच्छी अच्छी तरह मिक्स करें और हल्के हाथों से गूंद लें.
- तैयार आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसे रोटी तरह बेल लें. अब बीच से आधा काट लें और कटे हुए हिस्सों को कोन की तरह मोड़ लें और भरावन सामग्री भरें.
- अब इसके कोने बंद कर दें और सारी लोइयों से इसी तरह समोसे बना लें.
- अब एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें समोसे डालकर मीडियम आंच में समोसों को सुनहरा होने तक तल लें.
- फलाहारी समोसा तैयार है. व्रत वाली चटनी या फिर दही के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सिंघाड़े के आटे का समोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आटा के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सिंघाड़े के आटे का समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आटा के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सिंघाड़े के आटे का समोसा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह सिंघाड़े के आटे का समोसा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सिंघाड़े के आटे का समोसा बनाने के लिए आटा के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सिंघाड़े के आटे का समोसा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सिंघाड़े के आटे का समोसा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सिंघाड़े के आटे का समोसा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT