जन्माष्टमी पर चढ़ाएं मक्खन का समोसा

जन्माष्टमी पर चढ़ाएं मक्खन का समोसा

नमकीन समोसा तो सब खाते हैं पर इस बार जन्माष्टमी के पावन अवसर पर माखनचोर को चढ़ाएं मनभावन मक्खन के समोसे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 200ग्राम सफेद मक्खन
  • 3 कप मैदा
  • 400 ग्राम खोया/मावा
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए बादाम
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए काजू
  • 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता
  • 1 ग्राम केसर
  • 10 ग्राम किशमिश
  • 150 ग्राम चीनी, तलने के लिए घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले खोया , चीनी, केसर , बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता को मिलाकर मिश्रण बना लें.
- मैदा को आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम गूंद लें.
- आटे की लोई काटकर रोटी की तरह बेल लें.
- इसके बाद इसे बीच से काटकर समोसे का आकार दें.
- अब इसमें मेवों का मिश्रण भरें.
- अब फ्रिज से मक्खन निकालकर समोसे में भरकर सील कर दें. (ध्यान रखें मक्खन पिघले नहीं इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले फ्रिज से बाहर न निकालें.)
- एक कड़ाही में घी गर्म होने के लिए रखें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें समोसे डालकर तल लें.
- फिर समोसे बनाकर फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (14 ratings)
4.1 avg from 14 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जन्माष्टमी पर चढ़ाएं मक्खन का समोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200ग्राम सफेद मक्खन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes