मेवे की खीर

मेवे की खीर

मेवे की खीर स्वाद और पोषण की वजह से खूब पसंद की जाती है. अगर आप व्रत रख रहे हैं तो उसके लिए भी यह बेहतरीन डिश रहेगी. तो जानिए इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक लीटर फुल क्रीम दूध, एक कप मखाने कटे हुए
  • 15 से 20 काजू, आधा कप चिरौंजी, आधा कप किशमिश
  • 15 से 20 बादाम कटे हुए
  • 5 से 6 इलायची पिसी हुई, आधा कप चीनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले किशमिश धोकर भिगो दें.
- गैस पर एक भगोने में दूध उबलने के लिए रख दें.
- दूध में उबाल आने के बाद मखाने, काजू, चिरौंजी और बादाम डालकर एक बड़ी चम्मच से चलाकर सारी सामग्री को मिक्स करें. अब धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक दूध और मेवे पकने दें. बीच-बीच में खीर में चम्मच चलाते रहें.
- जब दूध गाढ़ा लगने लगे तो खीर में चीनी डालकर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
- उसके बाद खीर में किशमिश और इलाइची पाउडर मिलाकर इसे 2 मिनट तक और पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें. मेवे की खीर तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (635 ratings)
4.3 avg from 635 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेवे की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक लीटर फुल क्रीम दूध, एक कप मखाने कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes