क्या तुलसी है वजन कम करने में मददगार?

क्या तुलसी है वजन कम करने में मददगार?

ADVERTISEMENT

🍳 दिशा-निर्देश

तुलसी एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे पारंपरिक रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है. इसे 'जड़ी बूटियों का राजा' या 'शाही जड़ी बूटी' भी कहा जाता है. सामान्य संक्रामक रोगों के उपचार से लेकर घाव भरने तक, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और फुंसियों को ठीक करने के लिए तुसली बहुत फायदेमंद है. यह वजन घटाने का भी एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है क्योंकि यह कैलोरी में बहुत कम और आवश्यक पोषक तत्वों में भरपूर है. यह पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है. आमतौर पर यह माना जाता है कि तुलसी की चाय पीने या खाली पेट ताजा तुलसी के पत्तों को चबाने या फिर तुलसी का पानी पीने से आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है. तुलसी का पानी वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद साबित होता है. आइए जानते हैं कि वजन कम करने में कैसे मदद करती है तुलसी. कैसे तैयार करें तुलसी का पानी. बता दे कि इसे आप एक नहीं बल्कि दो तरीके से बना सकते हैं. पतला तरीका: - एक बर्तन में एक गिलास पानी में तुलसी के 4-5 पत्तों को रातभर भिगोकर रख दें. - अगली सुबह इस पानी को छानकर पी लें. दूसरा तरीका: - आप तुल्सी के पत्तों को पानी में 3-4 मिनट के लिए उबालकर और फिर छानकर भी पानी पी सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (6 ratings)
4.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या तुलसी है वजन कम करने में मददगार? एक लोकप्रिय फूड न्‍यूज़ रेसिपी है, जिसे क्या तुलसी है वजन कम करने में मददगार? और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes