सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
इस साल सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन सोमवार के व्रत (sawan 2020) में अनाज नहीं खाया जाता है. साथ ही लहसुन-प्याज वाली चीजें भी नहीं खाने का प्रावधान है. अनाज न खाने के पीछे कोई खा
ADVERTISEMENT
विधि
कैसा आटा या अनाज है बेहतर?
कुट्टू का आटा: सावन सोमवार व्रत में कुट्टू का आटा ज्यादा इस्तेमाल होता है. इससे पराठा, पूड़ी, कचौड़ी, हलवा, रोटी, चीला और पकौड़े बनाए जा सकते हैं.
सिंघाड़े का आटा: सिंघाड़े के आटे से पराठे, पकौड़े, हलवा, चीला और बर्फी बनाई जा सकती है.
चौलाई: सोमवार के व्रत में चौलाई के दानों के लड्डू, चिक्की और पट्टी खाई जाती है. इसे भूनकर दूध के साथ उबालकर हेल्दी दलिया भी बनाई जा सकती है. वहीं इसके आटे से व्रत वाली पूड़ी, हलवा, पराठा भी बनाया जा सकता है.
समा के चावल: समा के चावल की खिचड़ी, पुलाव, और खीर बनाई जा सकती है. इसके आटे से व्रत की इडली, उत्तपम, पूड़ी, ढोकला और डोसा बनाया जा सकता है.
साबूदाना: व्रत में सबसे ज्यादा साबूदाने से बनी चीजें खाई जाती हैं. इसमें खिचड़ी, टिक्की, खीर तो बनती हैं लेकिन आप साबूदाना वड़ा या बड़ा बना सकते हैं. इसकी फलाहारी नमकीन भी बना सकते हैं.
किस तरह के तेल-मसाले का इस्तेमाल होना चाहिए?
व्रत में जीरा, सेंधा नमक, काली मिर्च, छोटी इलायची, लौंग, जायफल, अनारदाना, अदरक, अदरक, हरी मिर्च और धनिया का इस्तेमाल होता है. जबकि काला नमक और अमचूर पाउडर भी कुछ लोग व्रत वाले खाने में डालते हैं. इन तमाम मसालों से व्रत वाले खाने का स्वाद बढ़ जा सकता है. जबकि देसी घी, घर का बनाया मक्खन या फिर मूंगफली का तेल व्रत का खाना बनाने के लिए बढ़िया हो सकता है.
कौन-कौन सी सब्जियां खाई जा सकती हैं?
आलू: सूखे आलू, दही आलू, जीरे वाले आलू, आलू टमाटर की सब्जी, आलू चाट, आलू की टिक्की बढ़िया व्रत के पकवान हो सकते हैं.
सीताफल या कद्दू: इसकी सब्जी, पकौड़े, हलवा के अलावा इसकी खीर भी बना सकते हैं. वहीं इसे टुकड़ों में काटकर उबालकर भी खाया जाता है.
अरबी: सूखी अरबी, टिक्की, कटलेट के अलावा ग्रेवी वाली अरबी भी बना सकते हैं.
जिमीकंद: इसकी चिप्स या सब्जी बनाई जा सकती है.
कच्चा केला: सब्जी, चिप्स या फ्राइज, या टिक्की काफी लजीज लगती है.
खीरा: सलाद या रायते के रूप में खा सकते हैं. इसका जूस भी पी सकते हैं.
लौकी: सब्जी या हलवा और कोफ्ते बना सकते हैं.
टमाटरः टमाटर की सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं. जबकि पालक और गाजर सब्जी या सूप व्रत के दौरान पिया जा सकता है.
मौसमी फल : इस व्रत में मौसमी फल खाना चाहिए. लेकिन तरबूज या खरबूज न खाएं.
सावन सोमवार के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए.
सोमवार के व्रत में सात्विक भोजना की परंपरा चली आ रही है. साथ ही अनाज वाली चीजें नहीं खाई जाती हैं. लहसुन और प्याज, दालें, गेहूं, चावल, मैदा, बेसन, सूजी, शराब, नॉनवेज, कॉर्न, ओट्स, फ्लैक्ससीड्स, कॉफी, आइसक्रीम, हल्दी, हींग, सरसों, मेथी दाना, गरम मसाला, धनिया पाउडर, सरसों का तेल आदि चीजों से व्रत का खाना नहीं बनाना चाहिए.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक लोकप्रिय व्रत-त्योहार रेसिपी है, जिसे सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? बनाने के लिए सबसे पहले सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? बनाने के लिए सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक लोकप्रिय भारतीय व्रत-त्योहार रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT