World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए?
डायबिटीज होने पर ऐसा माना जाता है कि पेशंट को चीनी और मीठी चीजों से परहेज करना होगा. या वो अब से चीनी का सेवन नहीं कर पाएंगे. मन में ऐसे ख्याल आना स्वाभाविक है. हम यह सुनते और देखते आए हैं डायबिटी
ADVERTISEMENT
दिशा-निर्देश
डॉक्टर शायद इसकी जानकारी न दें. खासतौर पर तब जब उन्हें इस बात की चिंता हो कि इस जानकारी के बाद शुगर पेशंट हेल्थी डाइट को सही तरीके से फॉलो नहीं करेंगे. जबकि मधुमेह रोगी को पूरी तरह से मीठा खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है.
कई शोध में यह पाया गया है कि डायबिटीज से ग्रसित लोग चीनी और चीनी युक्त खाद्य पदार्थ खा सकते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी हो कि इससे उनके भोजन में कैलोरी की संख्या में कितनी बढ़ती है.
डॉक्टरों का मानना है कि डाइबिटीज से ग्रसित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और हाईशुगर के बीच कई बार समझौता करते हुए इससे ताल बिठाना पड़ता है. इस बात का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है कि कोई चीनी का सेवन कर सकता है या नहीं. ये व्यक्ति की आयु, डायबिटीज की अवधि, उसकी जटिलताओं, व्यक्ति की जीवनशैली, अवसाद की स्थिति पर आधारित हो सकता है.
World Diabetes Day: डायबिटीज में खतरे से खाली नहीं हैं ये हेल्दी फूड्स
डायबीटीज से ग्रसित लोगों को चीनी से परहेज करने की सलाह आमतौर पर दो वजहों के चलते दी जाती है.
चीनी का सेवन करते हुए लोग अधिक कैलोरीज का सेवन करते हैं और इसके सेवन से वजन बढ़ता है. वजन बढ़ने या मोटापे से इंसुलिन प्रतिरोध (इंसुलिन रिज़िस्टन्स) बढ़ सकता है और कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया देना बंद कर सकती हैं. जिससे हमारे शरीर का ब्लडशुगर बिगड़ सकता है और डायबिटीज से जुड़े दूसरे जोखिम जैसे हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है.
जबकि प्रोसेस्ड चीनी का सेवन करने से खून में चीनी का तेजी से अवशोषण होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में भी बढ़ोतरी हो जाती है. साथ ही दूसरी बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है.
World Diabetes Day: नाश्ते में पीजिए दूध, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
इस तरह की चिंताओं को हल करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप सख्ती से इस बात पर नजर रख रहें हों कि आप कितनी चीनी का सेवन कर रहे हैं. धीरे-धीरे चीनी की अपनी नियमित मात्रा में कटौती करने की कोशिश करें. मसलन, अगर आप अपनी चाय में दो चम्मच चीनी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, तो इसे एक पर ले आएं. अगर आप बेसन के लड्डू बनाने के लिए 3 कप चीनी का इस्तेमाल कर रहे हों, तो उसे 2 कप में बदलने की कोशिश करें. और जितना संभव हो सके अपनी चीनी की मात्रा को आधा चम्मच या आधा कप नीचे लाने की कोशिश करें.
चीनी के सेवन से जुड़े खतरे से निपटने के लिए सुनिश्चित करें कि आप अपनी शारीरिक गतिविधि के स्तर को भी बढ़ाते जाएं. साथ ही अधिक कैलोरी बर्न करने लिए 20 के बजाय 40 मिनट तक पैदल चलें.
World Diabetes Day: डायबिटीज में फायदेमंद है धनिया
आप चाहें तो कुछ समय तक अपने चीनी के सेवन पर नजर रख सकते हैं, साथ ही इस दौरान नियमित तौर पर ब्लड शुगर की जांच करा सकते हैं. जिसके बाद सामने आने वाले नतीजों और इस जानकारी का इस्तेमाल आप इस बात के लिए कर सकते हैं कि खुद के ब्लड ग्लूकोज के स्तर को ठीक स्थिति में रखने के लिए आपके लिए कौन सा तरीका बेहतर होगा.
वहीं बाजार में मिलने वाली चीनी के सेवन पर मची हायतौबा के बीच, कई बार हमारा ध्यान इस बात से हट जाता है कि सेहत से जुड़े और खतरे भी मौजूद हैं. जैसे ब्रेड, चावल, पास्ता, बिस्किट, चॉकलेट, फल, मीठे पेय पदार्थ, जूस. ये सभी कहीं न कहीं आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं.
सुनिश्चित करें कि आप इनका सेवन करते हुए, इनकी मात्रा का खयाल रखें. कुछ खाद्य पदार्थों में सीधे तौर पर चीनी नहीं पायी जाती. जैसे- टमाटर का केचप, रेडी टू ईट फ़ूड, पास्ता सॉस, ये मधुमेह के लिए खराब माने जाते हैं.
World Diabetes Day: ये हैं डायबिटीज से बचने के कुछ घरेलू नुस्खे
एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करने वाले लोग खासतौर से इंसुलिन लेने वाले. कई बार इस गलतफहमी में रहते हैं कि अगर वो अपनी दवाओं का डोज बढ़ाकर या दवाओं की मात्रा को बदलकर अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल को फिक्स कर लें, तो वो मीठा खाने या मीठे से बने व्यंजन खा सकते हैं. लेकिन ऐसा करना घातक हो सकता है और ऐसा करने से जितना बचा जा सके, बचना चाहिए.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? एक लोकप्रिय फूड न्यूज़ रेसिपी है, जिसे World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? बनाने के लिए सबसे पहले World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? बनाने में लगभग 30-40 मिनट तैयारी का समय और 30-40 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? बनाने के लिए World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
World Diabetes Day: क्या शुगर पेशंट को चीनी खानी चाहिए? एक लोकप्रिय भारतीय फूड न्यूज़ रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT