ऐसे बनाइए टोमैटो सूप, रेस्टोरेंट वाला भी इसके आगे लगेगा फीका
Back
सूप वेज

ऐसे बनाइए टोमैटो सूप, रेस्टोरेंट वाला भी इसके आगे लगेगा फीका

जब भी सूप की बारी आती है तो ज्यादातर लोग टोमैटो सूप ही पीना पसंद करते हैं. स्वाद के साथ ही सेहत के मामले में भी यह लाजवाब है. इसे बनाना भी आसान होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 टमाटर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच मक्खन (बटर)
  • 4 से 5 ब्रेड क्यूब्स, आधा छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले टमाटर धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बर्तन में दो कप पानी लेकर, आंच पर रखें और इसमें टमाटर डालकर उबालें.
- टमाटर पकने तक उबलने दें.
(ऐसे बनाएं टमाटर का पाउडर )
- जब टमाटर अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं, तो आंच बंद कर दें.
- या फिर आप कूकर में टमाटर और एक कप पानी डालकर दो सीटी लगा लें.
- टमाटर को निकालकर ठंडे पानी में डालें फिर छिलका उतार लें.
(ये है टमाटर छीलने का सही तरीका)
- इसके बाद अच्छी तरह पीस लें.
- अब पीसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छान कर बीज अलग कर दें.
(टमाटर कि खट्टी-मीठी चटनी )
- यदि सूप गाढ़ा है, तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक बार फिर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें.
- एक उबाल आने पर सूप में चीनी, मक्खन, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर 7 से 8 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
(ठंड में मजेदार लगेगा टमाटर का शोरबा, ये है रेसिपी )
- गर्मागर्म टोमैटो सूप तैयार है, अब इसमें ब्रेड क्यूब्स डालकर सूप बाउल में सर्व करके एंजॉय करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (995 ratings)
4.3 avg from 995 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए टोमैटो सूप, रेस्टोरेंट वाला भी इसके आगे लगेगा फीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 टमाटर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच मक्खन (बटर) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes