ओट्स ब्रेड उपमा
Back
हेल्‍दी फूड वेज,ब्रेकफास्‍ट

ओट्स ब्रेड उपमा

संडे को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो क्यों न सेहत के साथ ही स्वाद वाला काॅम्बो बनाया जाए. आज ट्राई करें ओट्स ब्रेड उपमा की आसान रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 5-6 ब्रेड स्लाइस
  • 1/2 कप मसाला ओट्स
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर
  • 4-5 करी पत्ता, एक चुटकी हींग
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर अलग रख लें.
- अब नॉन स्‍टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और राई डालकर फ्राई करें.
- जब जीरा और राई चटखने लगे तो उसमें प्‍याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं.
- फिर उसमें हल्‍दी पाउडर, नमक, ब्रेड के टुकड़े और ओट्स डाल कर मिक्‍स करें.
- अब उसमें मिर्च पाउडर और हल्का सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 5 मिनट तक पकाएं.
- 5 मिनट बाद इसे अच्छी तरह फ्राई कर लें और कटी हरी धनिया से सजाकर गरमागरम ओट्स ब्रेड उपमा सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (11 ratings)
4.4 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ओट्स ब्रेड उपमा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 5-6 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes