रवा इडली
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

रवा इडली

नाश्‍ते में अगर गर्मागर्म रवा इडली हो तो दिन की शुरुआत होती है हेल्‍दी और पौष्टिकता से भरपूर खाने के साथ. चावल की इडली तो आपने खाई ही होगी इस बार बनाएं रवा इडली.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप रवा/सूजी
  • 1 कप दही
  • 1 चम्‍मच राई
  • 1 चम्‍मच नमक
  • 10-12 कडी पत्‍ता
  • 1 चम्‍मच मीठा सोडा
  • 1 चम्‍मच चीनी
  • 1 चम्‍मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- सूजी में नमक, दही और पानी मिला कर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- घोल को एक घंटे के लिये ढक कर रख दें.
- पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालकर पकने दें, फिर उसमें चीनी और मीठा सोडा डालें.
- इस मिक्‍सचर को इडली वाले घोल में डाल दें.
- अब इडली के सांचे लें और उसमें हल्‍का तेल लगाकर इडली का घोल डाल दें.
- प्रेशर कूकर में दो ग्‍लास पानी डालकर उसमें इडली के सांचे रखकर 10 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं और उसके बाद कूकर का ढकन बंद करके एक सीटी लगा दें.
- इसके बाद कूकर का ढक्‍कन हटा दें और दो मिनट के बाद इडली का सांचा निकाल लें.
- इडली तैयार है, इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ध्‍यान दें: कूकर से इडली का सांचा निकालते समय जल्‍दबाजी न करें और अपने हाथों का ख्‍याल रखें, वरना भाप से हाथ जल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (916 ratings)
4.2 avg from 916 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रवा इडली एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप रवा/सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes