घर पर ही बनाइए सेहत से भरपूर ओट्स लड्डू

घर पर ही बनाइए सेहत से भरपूर ओट्स लड्डू

आपके अब तक दूध में डालकर या नमकीन ओट्स तो कई बार खाया होगा. पर क्या कभी इसके लड्डू खाए हैं? स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं ओट्स के लड्डू.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप ओट्स
  • 1/2 कप मूंगफली
  • 1/2 कप गुड़
  • 2 टेबलस्पून सफेद तिल
  • 1 कटोरी पानी
  • 1 कटोरी ड्राई-फ्रूट्स (बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता)

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
- पैन के गरम होते ही मूंगफली को सूखा भून लें.
- अब मूंगफली को ठंडाकर इसका छिलका उतारकर दरदरा पीस लें.
- मूंगफली के बाद तिल को भी सुनहरा होने तक सूखा भून लें.
- इसी तरह अब ओट्स को भी सुनहरा होने तक सूखा भून लें.
- अब एक कटोरी में सारी चीजों को एकसाथ मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन गरम करने के लिए रखें.
- पैन के गरम होते ही गुड़ और पानी डालकर इसे पिघलाएं.  
- गुड़ के पिघलते ही सारी भुनी हुई सामग्री और ड्राई फ्रूट्स पैन में डाल दें.
- इनके आपस में चिपकने तक इसे पकाएं.
- मिश्रण के पूरी तरह से मिक्स हो जाने के बाद इसे एक प्लेट पर निकाल लें.
- हथेलियों को चिकना कर इसके लड्डू बना लें. लड्डूओं के ऊपर थोड़े ओट्स छिड़क दें.  
- तैयार हैं ओट्स लड्डू. खाएं और खिलाएं. 
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ही बनाइए सेहत से भरपूर ओट्स लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप ओट्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes