नाश्ते में ऐसे बनाइए अजवाइन पूरी
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

नाश्ते में ऐसे बनाइए अजवाइन पूरी

पूरी के कई स्‍वाद आपने खाएं होंगे और इसी का एक स्‍वादिष्‍ट जायका है अजवाइन पूरी. यह खाने में बहुत ही मजेदार लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप आटा
  • 1 कप मैदा
  • 1 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्‍मच अजवाइन, नमक स्‍वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक बड़े बाउल में आटा, मैदा, थोड़ा सा तेल, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- अब धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए आटा गूंद लें और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
- मीडियम आंच पे एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इनकी पूरियां बेल लें.
- तेल के गरम होते ही पूरियों को गरम तेल में डालकर तल लें.
- तैयार हैं अजवाइन की पूरी. आलू की सब्‍जी और चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (220 ratings)
4.2 avg from 220 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाइए अजवाइन पूरी एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes