चॉकलेट ओट बाइट्स: हेल्दी सेहत की रेसिपी

चॉकलेट ओट बाइट्स: हेल्दी सेहत की रेसिपी

ओट बाइट्स में ओट भी है और चॉकलेट का मस्त स्वाद भी. इसे बनाना भी आसान है. यह स्नैक्स के लिए बेस्ट हो सकती है. इसे आप चाहें तो स्वीट डिश में भी ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मिल्क चॉकलेट
  • 2 टेबलस्पून बटर
  • 1 1/2 कप ओट्स
  • 1 छोटी कटोरी, अखरोट-काजू
  • 1 छोटी कटोरी किशमिश
  • 1/2 कप शहद, केक कंटेनर, पैन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- एक बाउल में मिल्क चॉकलेट डालकर 1 मिनट तक माइक्रोवेव कर लें.
- धीमी आंच पर पैन रखकर इसमें ओट्स डालकर रोस्ट कर लें.
- ओट्स को 2-3 मिनट तक रोस्ट करना है.
- ओट्स को एक बड़े कांच के बाउल में डालें.
- इसमें कटे काजू, अखरोट, किशमिश, शहद और चॉकलेट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- केक कंटेनर के अंदर पहले एक किचन पॉलीथिन बिछाएं. फिर इसमें तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह फैला लें.
- कंटेनर को 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें.
- फ्रिज से निकालकर मनचाहे शेप में काटकर खाएं.
- इन्हें आप एयरटाइट जार में भी रख सकते हैं. लेकिन इस जार को फ्रिज में ही रखें.
- यह चीज बाइट्स बच्चों से लेकर बड़ों को भी पसंद आएगी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चॉकलेट ओट बाइट्स: हेल्दी सेहत की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मिल्क चॉकलेट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes