इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद
कोल्हापुरी स्वाद है मिसल पाव जो मुंबई में भी काफी मशहूर है. शाम के स्नैक्स में इसका लुफ्त उठाया जा सकता है. आइए जानें, इसकी लजीज रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप अंकुरित मूंग दाल
- 1 चम्मच इमली का गूदा
- 1 आलू, बारीक कटा हुआ
- 1-2 प्याज, बारीक कटे हुए
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 कटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच राई
- 2 कप पानी
- 10-12 कड़ी पत्ते
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच शक्कर, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले अंकुरित दाल को धोकर छान लें और फिर उसे, कटे आलू, टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चुटकीभर हींग और तीन कप पानी के साथ मिला कर कूकर में 3 सीटी आने तक पकाएं.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालकर गर्म करें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो कड़ाही में हींग और कड़ी पत्ते डालें और कुछ देर बाद उसमें कटा प्याज डालकर भूनें.
- जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तो उसमें नमक और चीनी मिलाएं.
- अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं और फिर बचे हुए सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- जब मसाले मिक्स हो जाएं तो उसमें इमली का गूदा मिलाएं और इसे कुछ देर तक पकने दें.
- अब उबली हुई अंकुरित मूंग डालकर चलाएं. अगर ग्रेवी कम लगे तो उसमें पानी मिला सकते हैं. ग्रेवी गाढ़ी होने तक इसे पका लें.
- पाव पर बटर या तेल लगाकर तवे पर 30 सेकेंड के लिए दोनों ओर सेंक लें.
- अब एक प्लेट पर पाव और ग्रेवी को निकाल लें. ग्रेवी को कटे प्याज, टमाटर, सेव, नींबू और कटी हरी धनिया से सजाकर सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 2 कप अंकुरित मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप अंकुरित मूंग दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद बनाने के लिए 2 कप अंकुरित मूंग दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
इस रेसिपी से बनाइए मिसल पाव, मिलेगा बेहतरीन स्वाद एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT