ऐसे बनाइए बेक्‍ड पनीर कुल्चा
Back
रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए बेक्‍ड पनीर कुल्चा

मुलायम कुल्‍चा छोले और तरी वाली सब्‍जी के साथ खाने में बहुत टेस्‍टी लगता है. इसका एक और पसंदीदा स्‍वाद है पनीर कुल्‍चा और इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मैदा 
  • 1 टीस्पून दही
  • 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा
  • 1 टीस्पून चीनी
  • 1/2 कप दूध, चुटकीभर नमक, भरावन के लिए:
  • 200 ग्राम पनीर, घिसा हुआ
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में मैदे में नमक, दही, सोडा, चीनी और दूध डालकर नरम आटा गूंद लें.
- अब इसे भीगे कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए रखें.
- ओवन को 200 डिग्री से. पर प्रीहीट कर लें.
- दूसरी ओर एक बॉउल में पनीर, नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- अब गूंदे हुए आटे की लोई बनाएं और इसे बेलकर छोटी-छोटी पूरियां बना लें.
- हर एक पूरी में पनीर का थोड़ा मिश्रण रखें और किनारे से मोड़ कर फिर से लोई बना लें.
- मिश्रण भरी इन लोइयों को पांच मिनट ऐसे ही रखा रहने दें. फिर हर लोई को बेलकर कुल्‍चा बना लें और उन्‍हें बेकिंग ट्रे पर रखते जाएं. (बेकिंग ट्रे पर पहले हल्‍का ऑयल लगा लें)
- अब इन्‍हें गरम ओवन में पांच से सात मिनट तक बेक होने दें.
- हर कुल्चे पर थोड़ा मक्खन लगाएं और अपनी पसंद की सब्‍जी या फिर छोले के साथ गरमागरम सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (200 ratings)
4.4 avg from 200 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बेक्‍ड पनीर कुल्चा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा  और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes