बकरीद पर ऐसे बनाइए चिकन कोरमा बिरयानी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बकरीद पर ऐसे बनाइए चिकन कोरमा बिरयानी

चिकन बिरयानी तो अक्सर आपने बनाया और खाया होगा. बनाना सीखिए चिकन कोरमा बिरयानी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 किलो चिकन, एक छोटा कप तेल
  • 500 ग्राम उबले हुए चावल
  • 250 ग्राम दही, एक बड़ा चम्मच/स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटी प्याज, स्लाइस में कटी हुई
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 4-5 छोटी इलायची
  • 3-4 बड़ी इलायची
  • 1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच जावित्री पाउडर या खड़ी जावित्री
  • 1 छोटा चम्मच केवड़ा जल
  • 2 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच खड़ा गरम मसाला, एक चुटकी खाने वाला संतरा रंग
  • 2-3 तेजपत्ता

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक पैन में आधा किलो चावल को 3 कप पानी, 2-3 हरी इलायची, तेजपत्ता और एक छोटा चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
- जब चावल लगभग 80 प्रतिशत पक जाए तो आंच बंद कर दें और इसका पानी छानकर बड़ी थाली में फैलाकर रख दें.
- अब एक बर्तन में तेल डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें आधी कटी प्याज डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करके निकाल लें.
- इसके बाद बचे तेल में बची हुई प्याज, खड़े मसाले डालकर एक मिनट तक फ्राई करें.
- फिर तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें डालकर 1 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें दही, चिकन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिक्स करके ढककर पकाएं.
- इसे तब तक पकाएं जब तक चिकन पक न जाए.
- इसके बाद इसमें इलायची, जावित्री, जायफल और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं फिर आंच बंद कर दें.
- अब एक दूसरा और मोटे तले का बर्तन मीडियम आंच में रखें.
- जब यह गरम हो जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालें फिर 1 बड़ा चम्मच पानी डालें.
- इसके बाद इस पर आधा चावल फैलाएं फिर चिकन कोरमा डालें. फिर बचा चावल, एक छोटा चम्मच तेल, केवड़ा जल, धनियापत्ती, फ्राई की हुई प्याज और संतरा रंग डालकर ढक दें.
- आप चाहें तो एक कटोरी आटे को गूंदकर बर्तन के ऊपरी किनारे पर लगाएं और इसके ऊपर ढक्कन या प्लेट रखकर बंद कर दें. इस विधि को देग लगाना कहा जाता है.
- अगर बर्तन की तली पतली है तो आंच पर पहले तवा रखें फिर उसके ऊपर बिरयानी बनाने वाला बर्तन.
- 15 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- ठडा होने के बाद चिकन कोरमा बिरयानी का मजा लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (8 ratings)
4.5 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बकरीद पर ऐसे बनाइए चिकन कोरमा बिरयानी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो चिकन, एक छोटा कप तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes