एग भुर्जी पराठा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

एग भुर्जी पराठा

एग भुर्जी पराठा बहुत लजीज होता है. आप चाहें ताजी भुर्जी बनाएं या फिर बची हुई भुर्जी से पराठा बनाया जा सकता है. Egg Bhurji paratha बनाने के लिए सबसे पहले भुर्जी बनाई जाती हैं फिर इसकी स्टफिंग से पराठा

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप आटा, जरूरत के अनुसार पानी
  • 4 टीस्पून बटर
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी लहसुन
  • 1 टीस्पून बारीक कटा अदरक
  • 2 छोटी प्याज बारीक कटी हुई
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 4 अंडे
  • 2 टीस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला, पराठा सेंकने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- Egg Bhurji Paratha बनाने से लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें.

- गर्म तेल में लहसुन, अदरक, प्याज, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं.

- फिर नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर प्याज के गलने तक पकाएं.

- इसके बाद इसमें अंडे फोड़कर डाल दें.

- अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर इसमें धनियापत्ती, गरम मसाला, डालकर बढ़िया भुर्जी बना लें.

- भुर्जी को आंच से उतार लें.

- भुर्जी बनाने के बाद एक बर्तन आटा और थोड़ा-सा नमक डालकर मिक्स कर लें.

- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें.

- आटे को बराबर 8-10 लोइया तोड़ लें.

- एक लोई लेकर हल्का सा सूखा आटा लगाकर बेल लें.

- रोटी के बीच 2 चम्मच एग भुर्जी रखें और किनारों से मोड़ते हुए पोटली बनाएं फिर चिपटाकर हल्के हाथों से बेल लें.

- मीडियम आंच पर तवा रखें.

- इस पर बेला हुआ पराठा रखें. पहले दोनों तरफ हल्का-हल्का सेंक लें.

- इसके बाद दोनों तरफ तेल लगाकर पराठा बना लें.

- इस तरीके से बाकी के पराठे बना लें.

- तैयार पराठे को मनपसंद चटनी, रायता के साथ खाए-खिलाएं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एग भुर्जी पराठा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा, जरूरत के अनुसार पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes