नॉन वेज स्पेशल में बनाइए फिश टिक्का मसाला
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए फिश टिक्का मसाला

वेज में पनीर टिक्का तो नॉन वेज में फिश टिक्का और चिकन टिक्का लोग बहुत पसंद करते हैं. इनका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है. तो आइए आज जानिए कैसे बनाया जाता ये फिश टिक्का.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम फिश/मछली (बोनलेस)
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून कलौंजी
  • 1/2 कप दही
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 टीस्पून सरसों पाउडर, हल्दी चुटकीभर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- फिश टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले हम इसका मसाला तैयार करेंगे.
- एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, राई पाउडर, धनिया पाउडर, कलौंजी और हल्दी अच्छी तरह मिला लें.
- फिश को धोकर पीसेस में काट लें और दही वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिला लें ताकि मसाला अच्छी तरह से मिल जाए.
- मसाला लगे फिश को आधे एक घंटे के लिए मैरिनेट होने रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच में नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- फिश के पीसेस को टूथपिक या स्टिक्स पर लगाएं और पैन में रखकर पकाएं. बीच-बीच में स्टिक्स को पलटते रहें.
- जब इनका रंग सुनहरा हो जाए तो इसे प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है फिश टिक्का मसाला. चिली सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन वेज स्पेशल में बनाइए फिश टिक्का मसाला एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम फिश/मछली (बोनलेस) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes