स्वाद में बेहद लजीज लगेगा करी मुर्ग टिक्का, ये है रेसिपी
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

स्वाद में बेहद लजीज लगेगा करी मुर्ग टिक्का, ये है रेसिपी

चिकन टिक्का तो बहुत बार बनाकर खाया होगा. जानिए चिकन टिक्का की एक ऐसी रेसिपी जिसमें आम का फ्लेवर भी मिलेगा और चिकन का स्वाद भी. नाम है करी मुर्ग टिक्का.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • बोनलेस चिकन 200 ग्राम, कच्चा आम 100 ग्राम, अदरक एक इंच टुकड़ा, लहसुन 8-10 कलियां, हरी मिर्च 4-5, हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक, गरम मसाला1/4 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, नींबू का रस एक बड़ा चम्मच, बेसन 2बड़ा चम्मच, अंडा 1, दही 100 ग्राम, बारीक कटी पुदीने की पत्तियां, बारीक कटी धनियापत्ती

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- आम और चिकन को छोड़कर सारी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- तैयार मसाले को पीसकर पेस्ट बना लें.
- आम को उबाल लें और इसकी प्यूरी बना लें.
- आम की प्यूरी और मसाले का पेस्ट को मिलाकर बढ़िया मैरिनेशन का पेस्ट तैयार कर लें.
- इस पेस्ट में चिकन को अच्छी तरह लपेटकर पूरी रात या फिर 6-7 घंटे के लिए रख दें.
- मैरीनेट चिकन को स्कूयर में लगाएं और तंदूर में पका लें.
- आप चाहें तो ओवन में भी चिकन टिक्का को पका सकते हैं.
- तैयार है करी मुर्ग चिकन टिक्का रेसिपी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में बेहद लजीज लगेगा करी मुर्ग टिक्का, ये है रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे बोनलेस चिकन 200 ग्राम, कच्चा आम 100 ग्राम, अदरक एक इंच टुकड़ा, लहसुन 8-10 कलियां, हरी मिर्च 4-5, हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes