लजीज चिकन चटपटा
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

लजीज चिकन चटपटा

नॉनवेज लवर्स को मजेदार स्वाद देगा यह चिकन चटपटा. इसमें न तो बहुत ज्यादा मसाले हैं और न ही मिर्च. जानें आप कैसे बना सकते हैं इसे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा किलो चिकन
  • 2 बड़े टमाटर, कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें.
- अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. तेल गरम होने पर इसमें चि‍कन के टुकड़े और थोड़ा-सा नमक मिलाएं.
- तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें टमाटर डालें और ग्रेवी बनने व तेल छोड़ने तक पकाएं.
- फिर इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब आंच से उतारकर अदरक से गार्निश करें और गरमागरम चिकन चटपटा सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (75 ratings)
3.7 avg from 75 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लजीज चिकन चटपटा एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes