ऐसे बनाइए मटन स्टू, खाना बन जाएगा शाही
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

ऐसे बनाइए मटन स्टू, खाना बन जाएगा शाही

मटन खाने वालों को मटन का ये नया स्वाद बेहद पसंद आएगा. जरूर ट्राई करें इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मटन 500 ग्राम, चार प्याज (कद्दूकस किया हुआ), दो बड़ा चम्मच लहसुन (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, दही 100 ग्राम, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, दो कश्मीरी मिर्च, दो तेजपत्ता, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- मीडियम आंच में एक गहरे तले वाली कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें तेजपत्ता और कश्मीरी मिर्च डालकर भूनें.
- मिर्च के भुनते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें.
- सभी चीजों के भुनने के बाद मटन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , नमक, हल्दी पाउडर और गरम मसाला सब एकसाथ डाल दें और ढककर 15-30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- तय समय के बाद कड़ाही का ढक्कन हटाकर देखिये कि मटन गला है की नहीं. अगर मटन गल गया है इसमें दही और पानी डालकर फिर से लगभग 15 मिनट तक पकाएं.
- तैयार है मटन स्टू. चावल या नान के साथ लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (19 ratings)
4 avg from 19 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए मटन स्टू, खाना बन जाएगा शाही एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे मटन 500 ग्राम, चार प्याज (कद्दूकस किया हुआ), दो बड़ा चम्मच लहसुन (कद्दूकस किया हुआ), एक बड़ा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, दही 100 ग्राम, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, दो कश्मीरी मिर्च, दो तेजपत्ता, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes